Atul Subhash Suicide Case : अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी माता निशा सिंघानिया और उनके भाई अनुराग सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अतुल सुभाष जो की एक A I इंजीनियर थे , मात्र 34 साल के उम्र में आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या का आरोप अपनी पत्नी, साले ,सास और पत्नी के चाचा पर लगाया। साथ में उन्होंने जौनपुर जज पर भी आरोप लगाया।
पुलिस कई दिनों से मामले क जाँच को लेगर अतुल की पत्नी के साथ उनके परिवार वालों जिनपर अतुल ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उनको गिरफ्तार करने के लिए खोज रही थी। पुलिस ने 14 दिसंबर को उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से और उनके माता और भाई को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अतुल ने 9 दिसम्बर को अपने बेंगलुरु के फ्लैट में आत्महत्या कर लिया था। आत्महत्या करने से पहले एक घंटे बीस मिनट का वीडियो बनाया और चौबीस पेज का सुसाइड लेटर भी लिखा। वीडियो में अतुल बार-बार justice is due की बात कहते हुए नजर आ रहे थे। पत्नी के सारे झूठे आरोपों के बारे मे जिक्र कर रहे थे। फ़िलहाल पुलिस अभी निकिता के चाचा सुशिल सिंघानिया को गिरफ्तार करने में लगी है।