
Athiya Shetty KL Rahul Baby: केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर गुंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, सुनील शेट्टी हुए भाउक।
Athiya Shetty KL Rahul Baby: केएल राहुल और अथिया शेट्टी मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की। अथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें दो हंसों की एक पेंटिंग के साथ मैसेज लिखा है, “एक बेटी का जन्म हुआ। 24.03.2025। अथिया और राहुल।” उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एक परी का इमोजी भी शेयर किया, जिससे उनकी खुशी साफ झलक रही है।
पेरेंट्स बनने पर अथिया-केएल को उनके फैन्स और सेलेब्स दे रहे बधाई ।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जैसे ही अपनी बेटी के आने की खुशखबरी दी, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाइयाँ देने लगे। कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, सागरिका घाटगे, मसाबा गुप्ता और शनाया कपूर जैसे सितारों ने उन्हें माता-पिता बनने पर शुभकामनाएँ दीं। अर्जुन ने कमेंट किया, “बधाई हो दोस्तों,” जबकि परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “बधाई हो दोस्तों।” कियारा आडवाणी ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। वैसे, कियारा खुद भी जल्द ही माँ बनने वाली हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने 8 नवंबर, 2024 को घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हमारी सुंदर ब्लेसिंग जल्द आ रही है. 2025”. हालांकि, उन्होंने सटीक डिलीवरी तिथि का उल्लेख नहीं किया था।

Athiya Shetty KL Rahul Baby: आईपीएल 2025 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के घर खुशियों का माहौल है। राहुल की पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। यह कपल पहली बार माता-पिता बनें है। अथिया ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “हमारी बेटी का जन्म हुआ है।”
अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
शादी की रस्में पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई गईं। अथिया और राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से मिलकर मिठाई बाँटी और अपनी खुशी जाहिर की। इस खास मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत से कई हस्तियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।
Suniel Shetty: अथिया और केएल राहुल की इस पोस्ट के बाद फैंस और कई सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दी हैं। वहीं, नाना बने सुनील शेट्टी भी अपनी नातिन के आने की खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी और दामाद की पोस्ट पर एक भावुक और दिल को छू लेने वाला कमेंट किया।
Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और उन्होंने एक-दूसरे को अच्छे से जानना शुरू किया। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जहाँ से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई।
इसके बाद, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कीं, जिससे इनके रिश्ते की खबरें आने लगीं। हालांकि, उन्होंने काफी समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। लेकिन जब केएल राहुल ने अथिया को उनके बर्थडे पर खास अंदाज में विश किया, तब से इनके रिश्ते की चर्चा ज़्यादा होने लगी। अंततः दोनों ने 2023 में शादी कर ली।