
Sunita Williams Return :सुनीता विल्लियम्स समेत चारो यात्री धरती पर सुरक्षित लौटें, अंतरिक्ष यात्री नासा केंद्र में रहने के बाद घर जायेंगे।
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बच विल्मोर 19 मार्च को स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सहयोग से धरती सफल लैंडिंग हुई। अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित वापसी में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का बहोत बड़ा योगदान रहा है। इनकी अंतरिक्ष यात्रा सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही थी लेकिन बी बोइंग स्टार्लिनार में कुछ ख़राबी होने के कारण नौ महीने तक अंतरास्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रुकना परा। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों का लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया है और उनसे सम्बंधित लगातार अपडेट दे रहा है।
कौन हैं सुनीता विलियम जो 9 महीने तक स्पेस स्टेशन में अपने साथियों के साथ फसीं रहीं ?
सुनीता विलियम भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री व पूर्व यूएस नेवई ऑफिसर हैं जो करीब 286 दिन बाद अपने साथियों के साथ धरती पर वापस लौटीं हैं। सुनीता विलियम्स के दो बड़े भाई बहन हैं, भाई का नाम जे थॉमस और बहन का नाम दिन आनंद है। वहीँ बात करें सुनीता के पति का तो वो भी एक पायलट हैं और इस समय टेक्सास में एक पुलिस अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं।

Sunita Williams Return: सुनीता विलम्स और उनके साथी 9 महिने 13 दिन बिताने के बाद धरती पर आ गए। हैं ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिये 17 घंटे की यात्रा करने के बाद सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आये हैं।
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा किया, जिसमें विलियम्स की शानदार उपलब्धि की सराहना की गई। साथ ही, अंतरिक्ष अन्वेषण को आगे बढ़ाने में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स और संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोगात्मक प्रयासों को भी मान्यता दी गई।
इसरो पोस्ट में लिखा गया है,’स्वागत है, सुनीता विलियम्स! आईएसएस पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. नासा, स्पेसएक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए यूएसए की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण.’ आपकी दृढ़ता और समर्पण दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों को प्रेरित करता है. सचिव DoS और अध्यक्ष ISRO के रूप में मैं अपने सहयोगियों की तरफ से आपको हार्दिक बधाई देता हूं और आपके आने वाले दिन की शुभकामनाएं देता हूं।
इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने क्या कहा ?
Sunita Williams Return: अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा,’मुझे बेहद खुशी है कि सुनीता विलियम्स और उनकी टीम सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आई है. यह पूरे अंतरिक्ष समुदाय के लिए गर्व का क्षण है. खास तौर पर यह देखते हुए कि वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे. यह अंतरिक्ष में दूसरा सबसे लंबा प्रवास है. तमाम कठिनाइयों के बावजूद नासा पूरी टीम को वापस लाने के लिए एक आकस्मिक योजना विकसित करने में सक्षम रहा है.’